समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक ठिकाने पर छापा मारकर लाखों रुपयें मूल्य कि तीन क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद की गई है
मौके से चार महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिथान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर से 318 किलो गांजा बरामद, 4 गिरफ्तार
समस्तीपुर। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी वार्ड संख्या-07 में छापेमारी कर 318.769 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:40 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बजरंगी महतो, पिता स्व. मुरसो महतो, निवासी तेलनी थाना-बिथान, अपने भाई एवं घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बाहर से गांजा लाकर घर पर रखकर उसकी बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देश पर रोसड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार अंचल के नेतृत्व में टीम गठित की गई
गठित टीम ने अंचलाधिकारी बिथान रूबी कुमारी एवं दंडाधिकारी की उपस्थिति में बजरंगी महतो के घर पर विधिवत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से कुल 318.769 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से खुशबू देवी (पति-छोटू महतो), गीता देवी (पति-बजरंगी महतो), दिव्या भारती (पिता-बजरंगी महतो) और निधि देवी (पति-रामपदार्थ महतो) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी तेलनी वार्ड संख्या-07, थाना बिथान, जिला समस्तीपुर के रहने वाले बताए गए हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें